जनता के सुझावों से बनेगा वार्ड 51 का घोषणा पत्र, BJP प्रत्याशी प्रमोद सामर ने शुरू किया “सुझाव आपके, संकल्प हमारे” अभियान

Udaipur: नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 51 में भाजपा प्रत्याशी Pramod Samar ने चुनावी अभियान को जनता की समस्याओं और सुझावों से जोड़ने की पहल शुरू की है। सामर ने “सुझाव आपके, संकल्प हमारे” अभियान के तहत वार्डवासियों के लिए Google Form जारी किया है। इसके माध्यम से लोगों से क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जरूरी सुविधाओं को लेकर सीधे सुझाव मांगे जा रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सामर ने कहा कि अब वार्ड का घोषणा पत्र बंद कमरे में बैठकर तैयार नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे जनता की वास्तविक जरूरतों और समस्याओं के आधार पर तैयार किया जाएगा। वार्डवासी जिस समस्या को प्राथमिकता के साथ सामने रखेंगे, उसे घोषणा पत्र में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

सामर ने कहा कि “आपका विचार, हमारी प्राथमिकता” इस अभियान का मूल आधार है। वार्ड की तरक्की केवल चुनावी वादों से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, मेहनत और काम के ठोस संकल्प से होगी।

उन्होंने पानी, सफाई, बिजली, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल जनता की समस्याएं सुनने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास करना भी जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

प्रमोद सामर ने कहा कि घोषणा पत्र सिर्फ चुनावी वादों का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही का माध्यम होना चाहिए। इसी सोच के साथ वार्ड 51 में पहली बार जनता की भागीदारी से विकास की प्राथमिकताएं तय करने की पहल की जा रही है।

उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे अपने सुझाव जरूर साझा करें। उनका कहना है कि जनता की भागीदारी से वार्ड 51 को बेहतर सुविधाओं वाला, सशक्त और समृद्ध वार्ड बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

Spread the love