तमिलनाडु में दरगाह के सामने दीपस्तंभ पर आज दीप जलेगा:CRPF तैनात, इलाके में बैरिकेडिंग; कल सुप्रीम कोर्ट ने विजय सरकार को फटकारा, मंदिर ट्रस्टी हटाए

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तमिलनाडु के मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर बने दीपस्तंभ पर आज दीप जलाया जाएगा। पहाड़ी की तलहटी से ऊपर तक बैरिकेडिंग है, CRPF के सैकड़ों जवान तैनात हैं।

मदुरै में कार्तिक पूर्णिमा पर ‘कार्तिगई दीपम’ की रस्म के तहत पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ यानी दीपथून पर दीप जलाया जाता है। इससे करीब 15 मीटर दूर सिकंदर दरगाह स्थित है। इसी जगह दीप जलाने की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्ट ने वहां दीप नहीं जलाया। कोर्ट ने 27 नवंबर को मामले की सुनवाई के दौरान तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई और आज दीप जलाने का दोबारा आदेश दिया।