ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद टूरिस्ट वीजा नहीं बढ़ेगा:रिटर्न टिकट जरूरी, आज से नए नियम लागू; साढ़े 4 लाख भारतीयों पर असर

ऑस्ट्रेलिया ने टूरिस्ट वीजा के नियमों में बदलाव किया है। शनिवार से नए नियम लागू हो गए हैं। अब टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाने वाले लोग वहां पहुंचने के बाद अपने वीजा की अवधि नहीं बढ़ा सकेंगे। भारतीय यात्रियों के लिए रिटर्न टिकट रखना भी जरूरी होगा।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया अधिकतम 12 महीने का टूरिस्ट वीजा जारी करता है। हालांकि, कितने दिन रुकने की अनुमति मिलेगी, यह वीजा जारी करने वाले अधिकारी तय करते हैं।

नए नियमों का असर भारतीय यात्रियों पर भी पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में 4.51 लाख भारतीय ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। 2024 में यह संख्या 3 लाख थी। ऑस्ट्रेलिया में टूरिस्ट वीजा की फीस करीब 15 हजार रुपए है। वहीं, स्टूडेंट वीजा के लिए करीब 1.50 लाख रुपए चुकाने पड़ते हैं। 26 अक्टूबर से भारत में ऑस्ट्रेलियाई वीजा आवेदन प्रक्रिया के तहत बायोमेट्रिक जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है।