
अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में शनिवार सुबह एक स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ। इसमें कम से कम 6 बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं।
धमाका अंडार सेर इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास बने घर में हुआ। इस घर में खनन का काम करने वाले लोग रहते थे। उन्होंने वहां डायनामाइट रखा हुआ था। इसी में विस्फोट हुआ।
घटना के बाद जांच टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल जानमाल के नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
