
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा कर सकता है। जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच कर चुके वैज्ञानिक निकोला युर्कोविच ने AI के बेकाबू होने की आशंका जताई है।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि AI की मदद से अपराधियों के हाथ जैविक हथियार बनाने की तकनीक लग सकती है। इससे 2027 में लाखों मौतें हो सकती हैं।
WHO के मुताबिक, कोरोना महामारी से दुनिया भर में 71 लाख से ज्यादा मौतें दर्ज हुई थीं। हालांकि, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि असल संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो सकती है।
निकोला ने ऑनलाइन बैंकिंग ठप होने की भी आशंका जताई है। उन्होंने लोगों से घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रखने को कहा है।
निकोला के मुताबिक, AI पर इंसानों का कंट्रोल कमजोर पड़ रहा है। इस साल AI ने कंपनियों के कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।
