Udaipur News: फिर बदला मौसम का मिजाज, मानसून सक्रिय होते ही बारिश के आसार

उदयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है। इसका असर झीलों की नगरी उदयपुर में भी दिखाई देने लगा है। शनिवार सुबह से शहर में आसमान बादलों से ढका रहा और ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया। मौसम के बदले मिजाज के बाद शहरवासियों को एक बार फिर बारिश की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक उदयपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक वाली बौछारें भी पड़ सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

5 और 6 सितंबर को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 और 6 सितंबर को उदयपुर में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रह सकती हैं। ऐसे में शहर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

इससे पहले शुक्रवार को उदयपुर में मौसम सामान्य रहा। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और कुछ समय तक ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन बाद में धूप निकलने के कारण दिन शुष्क रहा। शुक्रवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

7 सितंबर को 29 डिग्री तक रह सकता है तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है। 7 सितंबर को हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

फिलहाल उदयपुर में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मानसून के दोबारा सक्रिय होने से आने वाले दिनों में शहरवासियों को बारिश की फुहारों के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Oplus_16908288
Spread the love