सलूंबर नगर परिषद चुनाव: 25 वार्डों में 62 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सलूंबर। सलूंबर नगर परिषद चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। नगर परिषद के 25 वार्डों में कुल 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों में अपने-अपने उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को मुख्य रूप से आमने-सामने का बना दिया है। वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के 3 और 9 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं।

नगर परिषद सभापति का पद सामान्य वर्ग के लिए ओपन रखा गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने अब चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उम्मीदवार घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कुछ वार्डों में BAP और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय हो गया है।

31 अगस्त तक आए थे 108 नामांकन

सलूंबर नगर परिषद चुनाव के लिए 31 अगस्त तक कुल 108 नामांकन फॉर्म जमा हुए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 33 नामांकन रद्द किए गए। इसके बाद चुनाव मैदान में कुल 62 प्रत्याशी रह गए हैं।

भाजपा और कांग्रेस के 25-25 प्रत्याशी सभी वार्डों में मैदान में हैं। BAP के उम्मीदवार वार्ड 4, 5 और 6 में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड 1, 2, 8, 11, 13, 16, 21 और 22 में मुकाबले को प्रभावित कर सकते हैं।

वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति

वार्डभाजपाकांग्रेसBAPनिर्दलीय
1अखिलेश बाहेतीराम भरोसे—मुकेश सेवक, संदीप
2करण सिंहनरेश कुमार—महिपाल
3राजकुंवररंजना शक्तावत——
4कंचनललितामंजू देवी—
5दल्ला राम मीणाभीमराजरमेश कुमार मीणा—
6मुस्तफामोहम्मद नूरभूपेन्द्र मीणा—
7प्रकाश चन्द्रनारायण——
8कैलाश चन्द्रप्रधुमन कोडिया—गौरव भावसार
9मोती लालरामचंद्र——
10टीनाललिता खटीक——
11शान्तिलालनारायण लाल—भंवर भोई
12उषादेवीप्रियंका तेली——
13नरेश कुमारविनय वैष्णव—महेश
14नरेश कुमारबद्रीलाल——
15बुराहानुद्दीनसोकत अली——
16कल्पनाकला जैन—तारा
17जहीर खाँराज कुमार——
18ज्योतिविद्या देवी जैन——
19चंदाअर्चना वैष्णव——
20चंदा सेनसरोज देवी——
21लव व्यासमनोहरलाल—ध्रुव लक्षकार
22जय प्रकाश मेघवालमांगीलाल—सोहन लाल बुनकर
23अंसार अहमदइरफान अहमद——
24रमेशरानी बानो——
25नीलम पटेलमिनाक्षी——

अब चुनाव प्रचार के साथ ही सलूंबर में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड में मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। अब परिणाम ही तय करेगा कि सलूंबर नगर परिषद की सत्ता किस दल या समीकरण के हाथ में जाती है।

Spread the love