महिलाएं समाज की प्रगति का आधार, व्यापार, उद्यमिता व स्टार्टअप्स की दिशा में बढ़ें आगे : सुराणा-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ नारी चौपाल एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रमजिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर, बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारियों व महिलाओं ने की शिरकतमहिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं अधिकारों पर हुआ विस्तृत संवाद, लाभार्थियों को प्रदान किए चेक

चूरू, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला परिषद सभागार में नारी चौपाल एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर, बसंत शर्मा, अभिषेक चोटिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारियों व महिलाओं ने शिरकत की तथा महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा एवं अधिकारों पर विस्तृत संवाद किया।

सुराणा ने कहा कि महिलाएं व्यापार, उद्यमिता व स्टार्टअप्स की दिशा में आगे बढ़ें। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर उद्यमिता व स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए बूट कैंप जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बूट कैंप में करीब 40 में से 14 बालिकाएं आज स्टार्टअप, बेव डवलपिंग जैसी गतिविधियों में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं से  स्वास्थ्य, पोषण, स्वरोजगार आदि गतिविधियों के बारे में चर्चा की।

सीईओ श्वेता कोचर ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बसंत शर्मा ने कहा कि डबल  इंजन सरकार अपनी योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। आज महिलाएं घर की आजीविका चलाने से लेकर देश का संचालन तक कर रही हैं। वहीं प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। हमारी सरकार का प्रयास है कि महिलाएं आगे बढ़ें और विकसित समाज व राष्ट्र का संकल्प में अग्रणी भूमिका निभाएं।

महिला अधिकारिता उपनिदेशक राजेंद्र शेखावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और सखी केंद्र, महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। आईसीडीएस डीडी डॉ नरेंद्र शेखावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

सीआई रंजना विश्नोई ने महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों व कानून, पुलिस सहायता, विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं व सुरक्षा उपायों तथा नर्सिंग अधीक्षक बजरंग हर्षवाल ने महिला स्वास्थ्य कार्यक्रमों व गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। नारी चौपाल में महिला एवं बाल विकास, पुलिस, साइबर सुरक्षा, राजीविका, चिकित्सा व स्वास्थ्य सहित विषयों पर चर्चा कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अतिथियों ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना अंतर्गत मीनाक्षी को 12 लाख 50 हजार रुपये सब्सिडी राशि का चेक, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत माधुरी, चित्रा, लक्ष्मी, पूजा व किरण को  5 हजार रुपये सहायता राशि तथा लाडो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत भव्या के जन्म पर माता प्रियंका को 2500 रुपये राशि का चेक व उपहार प्रदान किए।

इस दौरान सुरेश सारस्वत, विमला गढ़वाल, मोहन गढ़वाल, अर्चना कोठारी, हरीश वर्मा,  पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत, सीडीपीओ सीमा गहलोत, सीडीपीओ चंद्रकला, भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन ज्योति वर्मा ने किया।

Spread the love