उद्घाटन से पहले ही जनता के काम आया पटेल सर्कल अंडरपास, ट्रैफिक दबाव होगा कम

उदयपुर। शहर में बढ़ते यातायात दबाव के बीच पटेल सर्कल पर तैयार किया गया अंडरपास अब आमजन के उपयोग में आने लगा है। हालांकि आचार संहिता लागू होने के कारण इसका औपचारिक उद्घाटन नहीं हो सका है, लेकिन अंडरपास से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

पटेल सर्कल शहर के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में शामिल है। यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही के चलते यातायात का दबाव बना रहता है। अंडरपास शुरू होने से वाहन चालकों को चौराहे पर रुकने और जाम में फंसने से राहत मिलने की उम्मीद है।

अंडरपास के शुरू होने से मुख्य चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। खास बात यह है कि उद्घाटन की औपचारिकता पूरी होने से पहले ही यह सुविधा आमजन के लिए उपलब्ध हो गई है।

अब लोगों को उम्मीद है कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद अंडरपास का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। फिलहाल बिना किसी औपचारिक समारोह के ही यह अंडरपास शहरवासियों के लिए राहत का जरिया बन गया है।

Oplus_16908288
Spread the love