भीण्डर नगरपालिका चुनाव 2026: रणधीर सिंह भीण्डर ने परिवार संग डाला वोट

भीण्डर। नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर भीण्डर में मतदान जारी है। मतदान के दौरान पूर्व वल्लभनगर विधायक रणधीर सिंह भीण्डर परिवार सहित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

रणधीर सिंह भीण्डर ने पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीण्डर स्थित बूथ नंबर 7 पर मतदान किया। इस दौरान भाजपा नेता दिपेंद्र कुंवर भीण्डर ने भी वोट डाला।

मतदान के बाद रणधीर सिंह भीण्डर ने क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि भीण्डर नगर के विकास में भागीदारी का अवसर है।

उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मत का प्रयोग कर नगर के विकास के लिए योग्य प्रतिनिधि चुनने की अपील की।

भीण्डर में मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह नजर आ रहा है और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी है।

Spread the love