नाबालिग भांजी को भगा ले गई मामी, संबंध बनाए:लड़का बनाने के लिए ब्रेस्ट सर्जरी करवाई, दूसरा ऑपरेशन होने से पहले पकड़ी गई

भरतपुर -20 साल की विवाहित मामी ने अपनी ही 17 साल की नाबालिग भांजी को बहला-फुसलाकर ‘पति’ बनाने के लिए भगा ले गई। आरोप है कि मामी भांजी से शादी करना चाहती थी। इसके लिए उसका लड़का बनना जरूरी था। भांजी का जेंडर चेंज कराने के लिए अपने सोने के गहने तक बेच दिए और दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उसकी ब्रेस्ट सर्जरी करवा दी।

दूसरी सर्जरी होती, इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को मध्य प्रदेश से पकड़ लिया। 6 जून को नाबालिग का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान कराए गए। यह पूरा मामला भरतपुर से जुड़ा है।अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि मामी (आरोपी) की शादी साल 2025 में हुई थी, लेकिन पति से उसकी अनबन रहती थी। इस बीच वह भरतपुर में रहकर पढ़ाई कर रही अपनी नाबालिग भांजी के संपर्क में आई।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम भुतौली ने बताया कि समिति के सामने 5 जून को 17 साल की नाबालिग को पेश किया गया था।

नाबालिग ने पूछताछ में बताया- मामी ने नाबालिग भांजी के साथ जबरन संबंध बनाए। साथ ही नाबालिग का जेंडर चेंज करवाने के लिए बहला फुसला लिया। नाबालिग की मामी ने उससे कहा कि वह जेंडर चेंज करवाने के बाद दोनों शादी कर लेंगे। नाबालिग अपनी मामी की बातों में आ गई।

दिल्ली के एक नामी प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर ने जेंडर चेंज की पूरी सर्जरी के लिए 9 लाख रुपए मांगे थे। मामी के पास इतने पैसे नहीं थे, इसलिए उसने अपना मंगलसूत्र और अंगूठी 1 लाख 32 हजार रुपए में बेची और भांजी की पहली सर्जरी (ब्रेस्ट रिमूवल) करवा दी। दूसरी सर्जरी भी कुछ महीनों बाद होनी थी।

Spread the love