प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि 13 जुलाई (सोमवार) को श्री सचिन पायलट हवाई जहाज द्वारा दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचेंगे तथा वहां से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बांसवाड़ा पहुंचेंगे। इसके बाद बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के ग्राम पोटेलिया में पूर्व प्रधान स्व. श्री हुरतिंग खड़िया जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात सायं 4 बजे सर्किट हाउस, बांसवाड़ा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा रात्रि विश्राम बांसवाड़ा में करेंगे।
शर्मा ने बताया कि 14 जुलाई (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे वेणेश्वर धाम, डूंगरपुर में दर्शन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे डाक बंगला, आसपुर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2 बजे सलूम्बर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सायं 4 बजे ग्राम बिछड़ी, वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र, जिला उदयपुर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वल्लभनगर के कार्यक्रम के उपरांत वे डबोक (महाराणा प्रताप) एयरपोर्ट, उदयपुर से हवाई जहाज द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
