राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी सड़क हादसे में घायल, भाजपा नेताओं का अस्पताल में लगा तांता

राजसमंद से भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी बीती रात एक कार दुर्घटना में घायल हो गईं। हादसे की खबर मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनका हालचाल जानने के लिए उदयपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में भाजपा नेताओं का तांता लग गया। इनमें भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और जिला मंत्री गोविंद दीक्षित भी शामिल थे, जिन्होंने विधायक माहेश्वरी से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी ने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Spread the love