उदयपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी में टिकट वितरण के बाद बगावत के सुर तेज होते नजर आ रहे हैं। वार्ड नंबर 12 से बीजेपी की ओर से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज यशवंत सांवरिया ने पार्टी जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
इस्तीफा देने के बाद यशवंत सांवरिया ने बागी प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर 12 से नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह चुनाव मैदान से पीछे हटने वाले नहीं हैं और किसी भी सूरत में अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे।
यशवंत सांवरिया के इस फैसले से वार्ड नंबर 12 का चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है। बीजेपी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरने के बाद अब उनकी उम्मीदवारी पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि पार्टी नेतृत्व इस बगावत को किस तरह संभालता है।
