डूंगरपुर में लेपर्ड का शिकार, सिर और चारों पैर काट ले गए !

डूंगरपुर – जिले में लेपर्ड का शिकार करने के बाद उसका सिर और चारों पंजे काट लग गए। उसका शव जंगल में मिला है। मामला आसपुर ब्लॉक के साबला वन क्षेत्र का है।

वन विभाग ने शिकार की आशंका जताई
माल गांव में खंडेश्वर महादेव मंदिर के पास झाड़ियों में शनिवार को लेपर्ड का शव मिला था। शव देखकर ग्रामीणों ने तुरंत आसपुर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। टीम ने देखा कि लेपर्ड का शव कुछ दिन पुराना है। वन विभाग की टीम ने शिकार की आशंका जताई है।

फॉरेस्टर बोले- मौत स्वाभाविक नहीं
साबला फॉरेस्टर चंद्रवीर सिंह ने बताया- लेपर्ड के शरीर पर चोट के कई निशान भी हैं। मौत स्वाभाविक नहीं हुई है। आसपास के इलाके की तलाशी लेने के साथ ही घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। साथ ही शिकारियों की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है।

उदयपुर ले जाया गया शव
लेपर्ड के शव को आसपुर फॉरेस्ट ऑफिस में रखवाया गया था। यहां से शव उदयपुर ले जाया गया है, जहां पशु चिकित्सकों की टीम पोस्टमॉर्टम करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही लेपर्ड की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद वन विभाग उसका अंतिम संस्कार करेगा।

विभाग की ओर से आसपास के जंगलों में गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है।

Spread the love