
राजसमंद के नाथद्वारा तहसील कार्यालय में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। इस हादसे में कई डॉक्यूमेंट्स जलकर खाक हो गए।
ये आग दोपहर करीब तीन बजे तहसील परिसर के पीछे बने रिकॉर्ड रूम में लगी। धुआं उठता देख एक कर्मचारी वहां पहुंचा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
कॉर्ड रूम में थी 1991 की फाइलें और जाति प्रमाण पत्र
नायब तहसीलदार हस्तीमल महात्मा ने बताया कि त्वरित सूचना और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग में 1991 की फाइलें, जाति प्रमाण पत्रों से संबंधित दस्तावेज और कुछ रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
फायर फाइटर विजेश गहलोत ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रशासन ने रिकॉर्ड के नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
