
उदयपुर में अपने जन्मदिन के मौके पर पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने इशारों ही इशारों में बीजेपी की गुटबाजी पर कटाक्ष किया। अपने चित-परिचित अंदाज में कटारिया ने कहा यदि कोई भी मानसिक दृष्टि से तनाव में हो तो चंडीगढ़ आ जाइये। मैं आपको ठीक कर दूंगा। कुछ लोग कह रहे कि उनका आयोजन लिस्ट में से नाम कट गया, जबकि वे हर साल कार्यक्रम करते है।
कटारिया ने कहा आपने कहा कब? जो हम जोड़े। कोई कहेगा, तभी तो हम जोड़ेंगे। या तो आपके मन में कमजोरी है या फिर किसी के मन में कमजोरी है। हमारे मन में कोई कमजोरी नहीं है। राज्यपाल कटारिया बीजेपी के देहात कार्यकारिणी की ओर से शहर के सेक्टर 14 स्थित एक वाटिका में सम्मान समारोह में बोल रहे थे।उनके जन्मदिन पर आयोजन को लेकर कहा कि इस बार कुछ लोग कह रहे हैं कि उनका आयोजन लिस्ट में नाम कट गया, जबकि हर साल तो करते है। इस पर कटारिया ने कहा आपने कहा कब, जो हम जोड़े। कोई कहेगा, तभी तो हम जोड़ेंगे। या तो आपके मन में कमजोरी है या फिर किसी के मन में कमजोरी है।
कटारिया ने कहा हमारे मन में कोई कमजोरी नहीं है, हम तो आज भी कार्यकर्ताओं से वैसे ही मिलते है। जैसे पहले मिला करते थे। हालांकि अब थोड़ा समय कम मिल पाता है। उतनी रूककर अब बात करने का समय नहीं मिल पता, जितनी आप उम्मीद कर रहे हैं। कटारिया ने कहा यदि कोई भी मानसिक दृष्टि से तनाव में है तो चंडीगढ आ जाइये….मैं आपको ठीक कर दूंगा।
राज्यपाल कटारिया के इस बयान के बाद उदयपुर की सियासत में खूब चर्चा हैं। इस बयान को बीजेपी के शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और विधायक ताराचंद की गुटबाजी से जोड़कर माना जा रहा है। दरअसल हर साल कटारिया के जन्मदिन के मौके पर शहर बीजेपी की ओर से कोई न कोई कार्यक्रम किया जाता है, लेकिन गुटबाजी के चलते इस बार शहर बीजेपी की कार्यकारिणी कोई कार्यक्रम नहीं करा पाई, जबकि देहात बीजेपी की ओर से कार्यक्रम रखा गया। दिन भर के कार्यक्रमों में संगठन और सत्ता की आपसी खींचतान की चर्चा होती रही। वही गुटबाजी के मामले पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि कटारिया के जन्मदिन पर उनके द्वारा टाइम मांगा गया था, लेकिन व्यवस्थाओं के चलते समय नहीं मिल पाया। शहर बीजेपी ने सभी को सूचना देकर सब कार्यक्रम में जाने को कहा था। हम अधिकतर कार्यक्रमों में गए। बीजेपी के शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि गुटबाजी जैसा कुछ भी नहीं है। सभी ने मिलकर बोहरा गणेशजी पर स्वागत किया था और कई पदाधिकारी सुबह से हर कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
इस कार्यक्रम में कटारिया ने इंडियन आर्मी का उदाहरण देते हुए कि कुछ पार्टियां सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तान पर सेना की कार्रवाई पर सबूत मांग रहे हैं। सभी पार्टियों का काम देश को कमजोर नहीं है। हमारा काम देश को मजबूत करना है। सभी 10-15 साल और मेहनत करो, ताकि भारत फिर से अपने उस अस्तित्व को प्राप्त करेगा। जिसके लिए हम मेहनत कर रहे हैं। आज जिस भारत में हम वो अच्छी स्थिति में है। इस दौरान विधायक उदयलाल डांगी, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली समेत कई नेता मौजूद रहे।
