करवा चौथ पर अलंकार ज्वेलर्स में खरीदारी का खास मौका, सोने-चांदी के भाव घटने के साथ मेकिंग चार्ज में भी राहत

उदयपुर। करवा चौथ के पर्व को लेकर उदयपुर के अलंकार ज्वेलर्स में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्योहार के अवसर पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिष्ठान की ओर से विशेष ऑफर पेश किए गए हैं। अलंकार ज्वेलर्स के संचालक मोहन माखीजा ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट के बीच ग्राहकों को अतिरिक्त राहत देने के उद्देश्य से मेकिंग चार्ज में भी कटौती की गई है।
माखीजा ने बताया कि सोने-चांदी के भाव में कमी के चलते ग्राहकी में तेजी देखने को मिल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज घटाकर 6 से 11 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, डायमंड और पोल्की आभूषणों की खरीद पर 100 प्रतिशत मेकिंग चार्ज फ्री का विशेष ऑफर दिया जा रहा है। इन ऑफर्स के माध्यम से ग्राहकों को त्योहार पर खरीदारी का बेहतर अवसर मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि अलंकार ज्वेलर्स में कम वजन में अधिक भव्य और भारी दिखने वाले आकर्षक डिजाइन के आभूषण उपलब्ध हैं। इनकी खूबसूरत कारीगरी और आधुनिक डिजाइन महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार के लिए पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए आस्था, प्रेम और समर्पण का विशेष पर्व है। इस अवसर पर महिलाएं अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। ऐसे में आकर्षक आभूषण उनके श्रृंगार का अहम हिस्सा होते हैं। अलंकार ज्वेलर्स के विशेष ऑफर्स और आभूषणों की आकर्षक रेंज से त्योहार के दौरान खरीदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Spread the love