उदयपुर। शहर में काव्यांजलि के तीन नए आउटलेट्स पर अब हर्बल एवं वेलनेस उत्पाद उपलब्ध हो गए हैं। इसी क्रम में न्यू भूपालपुरा स्थित काव्यांजलि केंद्र पर पूरे सितंबर माह निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में BAMS, आयुर्वेदाचार्य एवं CCY Yoga, MLSU के डॉ. विक्रम सहगल स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दे रहे हैं। शिविर के दौरान विभिन्न सामान्य और पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लोगों को परामर्श दिया जा रहा है।

परामर्श में गठिया, आर्थराइटिस, स्पॉन्डिलाइटिस, सायटिका, सर्वाइकल, कमर एवं घुटनों के दर्द, गाउट, ल्यूकोरिया, माहवारी संबंधी समस्याएं, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा एवं वजन प्रबंधन, कब्ज, गैस, एसिडिटी और बवासीर सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को शामिल किया गया है।
वहीं बच्चों से जुड़ी समस्याओं में बेड-वेटिंग, कम वजन, कमजोरी, कुपोषण और मोटापे को लेकर भी स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
काव्यांजलि के नए आउटलेट्स पर 70 से अधिक हर्बल एवं वेलनेस उत्पाद उपलब्ध बताए गए हैं। इनमें त्वचा, बाल, इम्युनिटी, पोषण और सामान्य स्वास्थ्य से जुड़े उत्पाद शामिल हैं।
केंद्र की ओर से बताया गया है कि पूरे सितंबर माह निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श का लाभ लिया जा सकता है। उदयपुरवासियों के लिए यह पहल हर्बल एवं वेलनेस उत्पादों के साथ स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
