उदयपुर में साथ-जाने से मना करने पर दोस्त की हत्या:गाली-गलौज के बाद बढ़ा था विवाद

उदयपुर की बे​करिया थाना पुलिस ने दोस्त की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश पिता तेजाराम निवासी हिमावा फली घरट जिला सिरोही को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चाकू बरामद किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि 22 अक्टूबर 2025 को सूचना मिली थी कि रात करीब 11 बजे वालाराम पिता सुकाराम अपने दोस्त सुरेश पिता तेजाराम के साथ बाइक से भैराराम के घर बूझा फला तेजावास गए थे। जहां वालाराम और सुरेश दोनों बैठकर बात कर रहे थे। उस दौरान सुरेश ने कहा कि अब हम दोनों मालवा का चौरा चलते हैं। तब वालाराम ने रात ज्यादा होने पर जाने से मना कर दिया। जिससे सुरेश नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा।

विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश ने चाकू निकालकर वालाराम पर हमला कर दिया। वालाराम के पीठ और पेट में चाकू लगने से वह घायल हो गया। ​जिसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी सुरेश फरार हो गया। जिसके बाद आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Spread the love