बारिश में टूटी थी, अब फिर खड़ी हुई—सुखाड़िया सर्कल पर लौटी शहर की शान

उदयपुर शहर के प्रतिष्ठित सुखाड़िया सर्कल पर आधुनिक राजस्थान के निर्माता और पूर्व मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया की प्रतिमा एक बार फिर अपनी जगह पर स्थापित कर दी गई है। करीब एक साल पहले तेज बारिश और अंधड़ के दौरान पेड़ गिरने से प्रतिमा और उसका स्टैंड टूट गया था। घटना के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेताओं ने नगर निगम से शीघ्र प्रतिमा पुनर्स्थापना की मांग की थी। निगम ने प्रतिमा को मरम्मत के लिए जयपुर भेजा, जहां उसे सावधानीपूर्वक ठीक करवाया गया। इसके बाद मंगलवार को मूर्ति को फिर से उसी स्थान पर स्थापित किया गया। सुखाड़िया सर्कल पर प्रतिमा की वापसी से शहरवासियों में प्रसन्नता का माहौल है। लोगों ने कहा कि यह सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि राजस्थान के विकास के प्रतीक मोहन लाल सुखाड़िया की यादों और योगदान का प्रतीक है।

Spread the love