झाड़ोल में दूध का टैंकर पलटा, रणघाटी में बही ‘दूध की नदी’

उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बाघपुरा थाना क्षेत्र के रणघाटी मोड़ पर दूध से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर दूध फैल गया, जिससे पूरा इलाका ‘दूध की नदी’ जैसा नजर आने लगा। जानकारी के अनुसार, टैंकर उदयपुर से झाड़ोल की ओर जा रहा था। रास्ते में तेज मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और टैंकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दूध सड़क पर फैलने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पुलिस पहुंची और जाम को खुलवाने में जुट गई। फिलहाल टैंकर को सड़क से हटाने का कार्य जारी है।

Spread the love