
जयपुर में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) ने सुसाइड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि महिला BDO, सरपंच और उसका बेटा अवैध भुगतान करने का दबाव बना रहे थे। इससे डिप्रेशन में आकर VDO ने सुसाइड कर लिया।
VDO दीपावली पर छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। बाजार से नई रस्सी खरीद कर लाया था, उसी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शनिवार रात मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने ग्राम पंचायत के सरपंच और महिला खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) समेत तीन लोगों पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। रविवार सुबह मौके पर पहुंची। घटना नारायण विहार थाना इलाके की 27 अक्टूबर की है। मामला आज दर्ज करवाया गया है
SI सतीश कुमार ने बताया- मांग्यावास की इंजीनियर्स कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमावत (31) अप्रैल-2023 से ग्राम विकास अधिकारी के पद पर ग्राम पंचायत कणोज, पंचायत समिति केकड़ी (अजमेर) में तैनात थे। प्रवीण अविवाहित थे, उनके परिवार में मां-बाप, बड़े भाई अशोक, भाभी और भतीजे-भतीजी हैं। प्रवीण दीपावली पर छुट्टी लेकर अपने घर जयपुर आए हुए थे।
27 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद वह आस-पास में रहने वाले अपने रिश्तेदार और दोस्तों से मिलने गए थे। रात करीब 10:30 बजे घर लौटने के बाद दूर के रिश्तेदार प्रहलाद से मोबाइल पर करीब 20 मिनट बात की। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए।
