जयपुर सेंट्रल जेल में बंदी यूज कर रहे इंटरनेट:स्टोर रूम की तलाश में मिला छिपा कर रखा डोंगल, FIR दर्ज की गई

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदी के इंटरनेट के लिए डोंगल यूज करने का मामला सामने आया है। बिजली कोठड़ी के स्टोर रूम में छिपा कर रखा गया डोंगल तलाशी के दौरान जेल प्रशासन को मिला। लालकोठी थाने में जेल प्रहरी की ओर से अज्ञात बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

SHO (लालकोठी) प्रकाश राम बिश्नोई ने बताया- जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी राजेश सिंह तंवर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जेल प्रशासन की ओर से जेल के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सोमवार दोपहर को जेल में तलाशी ली गई। सर्च के दौरान जेल के बिजली कोठड़ी के स्टोर रुम की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्टोर रुम में छिपा रखा डोंगल मिला।

बंदियों ने जेल में नेट यूज करने के लिए बिजली कोठड़ी के स्टोर रूम में डोंगल लगा रखा था। डोंगल के बारे में पूछताछ करने पर बंदियों ने जानकारी होने से मना कर दिया। जेल में नेट के लिए बंदियों के डोंगल यूज करने के बारे में जेल अधिकारियों को बताया गया। लालकोठी थाने में जब्त डोंगल के आधार पर अज्ञात बंदी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई।

Spread the love