राजनीतिक गलियारों में हलचल, क्या पुष्कर तेली रोक पाएंगे सियासी बवाल?

उदयपुर शहर भाजपा में मचे सियासी घमासान के बाद, अब सबकी निगाहें देहात भाजपा की नई कार्यकारिणी पर टिकी हैं। करीब 8 महीने के लंबे इंतजार के बाद, देहात भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली जल्द ही अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो, यह घोषणा अगले सप्ताह तक हो सकती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या तेली, शहर की तरह देहात में भी बगावत को रोक पाएंगे? सियासी पंडितों का मानना है कि तेली अपनी कार्यकारिणी में मेवाड़ के दिग्गज नेता और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के करीबी नेताओं को अहमियत दे सकते हैं। ऐसा करके वो न सिर्फ असंतोष को कम करने की कोशिश करेंगे, बल्कि आगामी पंचायतीराज चुनावों के लिए भी एक मजबूत और एकजुट टीम खड़ी कर पाएंगे। यह कदम देहात भाजपा में एक बड़ा बदलाव ला सकता है, जिससे संगठन में शांति बनी रहे। कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए नेताओं के बीच जबरदस्त होड़ मची हुई है। महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए 12-12 नेता अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, जबकि जिला मंत्री पद के लिए 18 चेहरे दौड़ में हैं। महामंत्री पद के दावेदारो में ललित सिंह सिसोदिया, नरेंद्र सिंह आसोलिया, पूर्व डेयरी चेयरमैन गीता पटेल, कृष्णगोपाल पालीवाल, नानालाल अहारी, कन्हैयालाल मीणा, नरेंद्र मीणा, किशन मेघवाल, सोनल मीणा, मीना भाणावत, दीपक शर्मा और कुलदीप सिंह चुंडावत प्रमुख है वही उपाध्यक्ष पद के लिए रामकृपा शर्मा, आकाश बागरेचा, खूबीलाल पालीवाल, शांतिलाल, शंभू गमेती, चंद्रशेखर जोशी, रोशन सुथार, भंवर भट्ट, भगवतीलाल, अमित, गोपाल और मोहब्बत सिंह प्रमुख नाम हो सकते है। जिला मंत्री पद के लिए सुखाड़िया विश्व विद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मयूरध्वज सिंह, जया मीणा, खुशबू राठौड़, जयदीप, गणेश प्रजापत, संजय मेहता, दिनेश सेन, भूरालाल, सुमेर सिंह, रतन सिंह, निर्मल गरासिया, नवल सिंह, नाथू पटेल, कान सिंह राव, दयालाल चौधरी, प्रेम लोहार, देवीलाल और डी.सी. मेघवाल जगह मिल सकती है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पुष्कर तेली सभी गुटों को साधकर एक मजबूत और सर्वमान्य टीम बना पाएंगे? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि शहर के बाद अब देहात भाजपा भी बड़े सियासी फैसले की दहलीज पर खड़ी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *