जंग की आग में झुलसी रसोई, मार्च में घरेलू LPG की खपत 13% गिरी, लेंसकार्ट ने मांगी सार्वजनिक माफी

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट और घरेलू बाजार से जुड़ी बड़ी खबरों के बीच रसोई गैस को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का सीधा असर भारत की रसोई तक पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने यानी मार्च में देश में घरेलू LPG की खपत में 13% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलमार्ग का प्रभावित होना और खाड़ी देशों से होने वाली सप्लाई में बाधा आना बताया जा रहा है। सप्लाई चैन बिगड़ने से आने वाले दिनों में कीमतों और उपलब्धता पर भी असर पड़ने की आशंका है।

दूसरी तरफ, चश्मा रिटेलर दिग्गज ‘लेंसकार्ट’ इन दिनों विवादों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर भारी विरोध और बॉयकोट के ट्रेंड के बाद कंपनी को झुकना पड़ा और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है। विवाद को शांत करने के लिए कंपनी ने आनन-फानन में नई इन-स्टोर स्टाइल गाइडलाइन भी जारी कर दी है। इसके अलावा, आज के बाजार की बात करें तो शेयर बाजार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं, जबकि आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने आज सुबह जारी की गई दरों को स्थिर रखा है।

कल की बड़ी खबर घरेलू LPG से जुड़ी रही। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की वजह से मार्च में देश की रसोई गैस (LPG) सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। आधिकारिक डेटा के मुताबिक, पिछले महीने यानी मार्च में घरेलू LPG की खपत में 13% की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी मांगी है। इसके अलावा कंपनी ने अब एक नई इन-स्टोर स्टाइल गाइडलाइन जारी की है।

Spread the love