अमृत ऑयल्स एंड केमिकल्स का व्यापारी सम्मेलन एक मेघा लक्की ड्रा,

अमृत ऑयल्स एंड केमिकल्स की मेगा लकी ड्रा योजना 31 मई को, लाखों रुपये के आकर्षक इनाम बरसे…
उदयपुर। उच्च क्वालिटी के साबुन बनाने वाली अग्रणी कंपनी अमृत ऑयल्स एंड केमिकल्स द्वारा अपने डिस्ट्रीब्यूटर एवं रिटेलर सहयोगियों के लिए एक भव्य मेगा लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन 31 मई 2026, रविवार प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थानभर से बड़ी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटर, डीलर्स एवं व्यापारी शामिल हुए
कंपनी के एमडी श्री चंदन गुप्ता ने बताया कि मेगा लकी ड्रा में प्रतिभागियों के लिए अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान पुलिस विभाग के हिमांशु सिंह राजावत, पूर्व उपसभापति पारस सिंघवी एक CMHO अशोक आदित्य थे।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं—
4 मोटरसाइकिलें
5 एयर कंडीशनर (ए.सी.)
14 रेफ्रिजरेटर (फ्रिज)
14 वॉशिंग मशीनें
13 विदेश यात्रा
मिक्सर, कूलर एवं अन्य आकर्षक उपहार
कंपनी की सेल्स टीम के नेतृत्व में दिये गए।
राजस्थान के सभी जिलों से लगभग 300 व्यापारी उपस्थित थे।कंपनी के जोनल सेल्स मैनेजर श्री गजेन्द्र विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में पूरी टीम कार्यक्रम अभूतपूर्व सफल रहा। गीत संगीत से भरीं शाम का सभी ने आनंद लिया।
कंपनी द्वारा घोषित टॉप विजेता डीलर्स इस प्रकार हैं—
भंवरलाल रंगलाल ऑयल्स प्रा. लि., उदयपुर – प्रथम स्थान
बजरंग लाल हितेश कुमार, बीकानेर – द्वितीय स्थान
गणपति ट्रेडिंग कंपनी, रावतभाटा – तृतीय स्थान
जे.डी. एजेंसी, खाटूवाला – चतुर्थ स्थान
श्री गुप्ता ने बताया कि “अमृत परिवार” से जुड़े सभी डीलर्स एवं व्यापारिक सहयोगियों की मेहनत, विश्वास और समर्पण के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी अपने व्यापारिक साझेदारों को प्रोत्साहित करने तथा उनके साथ मजबूत एवं दीर्घकालिक संबंध बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन कपिल पालीवाल ने किया।

अमृत ऑयल्स एंड केमिकल्स, उदयपुर

Spread the love