राजस्थान क्षत्रिय दमामी महासभा, उदयपुर में नवीन कार्यकारिणी के गठन का उद्घोष!


उदयपुर
– राजस्थान क्षत्रिय दमामी महासभा, उदयपुर की आम सभा हर्षोल्लास, सौहार्द एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। सभा में समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य व्यक्तियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समाजहित, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक विकास को सर्वोपरि रखते हुए सर्वसम्मति सेत्यागपत्र देने खाली पदों को भरते हुवे नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसकी उद्घोष निम्नानुसार की जाती है—

  1. अध्यक्ष — श्री घनश्याम लाल जी वर्मा (सेवानिवृत्त कॉलेज शिक्षा आचार्य। उदयपुर संगठन के गठन काल से ही कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य रहे हैं तथा वर्तमान में समाज के संरक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आपके अनुभव, मार्गदर्शन एवं समाज के प्रति समर्पण ने सदैव संगठन को दिशा प्रदान की है।)
  2. महासचिव — श्री प्रसन्न जी दांत्या (उदयपुर ई पीएफ ऑफिस से इन्फोर्समेंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त। सेवानिवृत्ति के पश्चात पूर्ण रूप से समाज सेवा में समर्पित होकर निरंतर सक्रिय हैं तथा समाज के संगठनात्मक कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं।)
  3. उपाध्यक्ष — श्री शरद जी बनावत (गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित। वर्तमान में राजस्थान पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत हैं एवं उदयपुर कलेक्ट्री में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समाज सेवा के प्रति समर्पित एवं सदैव सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।)
  4. कोषाध्यक्ष — श्री मनीष जी गंधर्व(पिछले 10–15 वर्षों से वित्तीय सलाहकार (फाइनेंशियल एडवाइजर) के विशेषज्ञ। आपका स्वयं का यूट्यूब चैनल भी है। अपने घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रारंभ से ही समाज सेवा के प्रति जागरूक रहे हैं तथा निरंतर अपनी सेवाएं समाज को प्रदान कर रहे हैं।)
  5. संयुक्त सचिव — श्री निर्भय वर्मा(गत लगभग 10 वर्षों से बैंकिंग एवं फाइनेंस इंडस्ट्री में कार्यरत। रेसलिंग में स्टेट एवं डिस्ट्रिक्ट चैंपियन तथा नेशनल रनर-अप भी रहे हैं। अपने घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रारंभ से ही समाज सेवा के प्रति जागरूक रहे हैं तथा निरंतर अपनी सेवाएं समाज को प्रदान कर रहे हैं।)
  6. सहसचिव — श्री गृहवर्धन वर्मा(वर्तमान में बीएसएनएल टेलीकॉम इंडस्ट्री में टेलीकॉम ऑफिसर के पद पर कार्यरत एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।)
  7. संगठन सचिव – I — श्री रघुनंदन जी बयावट(राजनीतिक परिवार से पुराना जुड़ाव। वर्तमान में कॉमर्शियल एवं हैवी व्हीकल्स विभाग में कार्यरत तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।)
  8. संगठन सचिव II — श्री हरीश जी आर्य(उदयपुर आरकेडीएम संगठन के गठन काल से ही समाज सेवा में निरंतर सक्रिय योगदान दे रहे हैं तथा आज भी पूर्व की भांति पूर्ण सक्रियता के साथ समाजहित में कार्यरत हैं।)
  9. प्रचार-प्रसार सचिव – I — श्री श्याम जी पंवार(समाज के वरिष्ठ एवं जागरूक समाजसेवी। वर्ष 1994 से 2006 तक विदेश में सेवाएं देने के पश्चात व्यवसाय प्रारंभ किया तथा तब से समाज सेवा में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।)
  10. प्रचार-प्रसार सचिव – II — श्री सुभाष जी वर्मा(आरकेडीएम समाज के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय श्री प्रभुलाल जी वर्मा के सुपुत्र। अपने पिताश्री के आदर्शों एवं समाज सेवा की परंपरा का अनुसरण करते हुए प्रारंभ से ही समाजहित में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।)
  11. संस्कृति सचिव — श्री मिठ्ठालाल जी वर्मा(नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित संगीत कलाकार। आपको राजस्थान ऑल इंडिया से “पंडित” की उपाधि भी प्राप्त है तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखते हैं।)
  12. सांस्कृतिक सचिव – II — श्री लव वर्मा(मीरा प्रकाश फाउंडेशन के डायरेक्टर। प्रारंभ से ही सामाजिक एवं जनहित कार्यों से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न समाजों के उत्थान एवं समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। समाज के प्रति आपकी समर्पित भावना एवं सेवा उल्लेखनीय रही है।)

आम सभा में बड़ी संख्या में समाजजन पधारे एवं सभी ने नवीन कार्यकारिणी के गठन पर अपनी सहमति एवं स्वीकृति प्रदान करते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। समाजहित में सदैव साथ देने, संगठन को मजबूत बनाने एवं सामाजिक एकता को बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर समाज के संरक्षक श्री रामनारायण जी बनावत साहब द्वारा वैधानिक रूप से नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न कराया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समाज के विकास, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता को लेकर सार्थक चर्चा हुई, जिससे सभी समाजजन आनंदित एवं उत्साहित दिखाई दिए।

Spread the love