जैसलमेर से 10 परिजनों के DNA सैंपल जोधपुर भेजे गए, अग्निकांड में मृतकों की संख्या पहुंची बीस

पल पल राजस्थान

जैसलमेर । जैसलमेर में हुए बस अग्निकांड में 20 लोगों की मौत हो गई है। इस दुखद हादसे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। वहीं इस घटना के बाद सूबे की सीएम भजनलाल शर्मा भी खुद जैसलमेर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बस आगजनी घटनास्थल पर पहुंचे गए हैं। उन्होंने पोकरण विधायक महन्त प्रताप पुरी, जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रतापसिंह नाथावत, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित तमाम जिले के अधिकारियों से घटना का फीडबैक लिया है। इधर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर तुख जताया है।
सेना के गोला बारूद डिपो में तैनात जवान महेंद्र मेघवाल का पूरा परिवार खत्म
जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई इस एसी बस में अन्य 17 लोगों के साथ जवान महेंद्र मेघवाल के साथ उनका पूरा परिवार खत्म हो गया। हादसे में अब तब 20 लोगों की जान चली गई है और एक दर्जन से ज्यादा घायलों की हालंत गंभीर बनी हुई है।
जैसलमेर से 10 परिजनों के DNA सैंपल जोधपुर भेजे गए
बस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान के लिए बुधवार सुबह जैसलमेर से 10 परिजनों के डीएनए सैंपल जोधपुर भेजे गए हैं। CMHO डॉ. राजेन्द्र पालीवाल के अनुसार मंंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक करीब 10 परिजनों के DNA सैंपल लेकर जोधपुर भेजे जा चुके हैं।
बुकिंग एजेंट से पूछताछ में जुटी पुलिस
जैसलमेर कोतवाली पुलिस बस हादसे में यात्रियों की संख्या की जांच कर रही है। बुकिंग एजेंट से पूछताछ में पता चला कि गडीसर सर्किल पर वह उतर गया था, तब बस में 30 यात्री थे। इसके बाद डीआरडीओ से जवान महेंद्र मेघवाल, उनकी पत्नी और तीन बच्चों समेत 35 यात्री सवार थे। हादसे से पहले और कितने यात्री चढ़े, इसकी पड़ताल जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
बस हादसे में स्थानीय पत्रकार की भी हुई मौत
जैसलमेर बस हादसे में स्थानीय पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान की मौत हो चुकी है। उनके साथ जैसलमेर केमिस्ट एसोसिएशन मनोज भाटिया भी साथ थे। दोनों पोकरण में किसी मेडिकल स्टोर के उद्घाटन में जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। मनोज जलते हुए बाहर आ गए, जबकि राजेंद्र सिंह चौहान अंदर ही फंस गए।
जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर
जैसलमेर से जोधपुर जा रही निजी बस संख्या RJ 09 PA 8040 में हुए हादसे के बाद मृतकों के परिजनों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने हेल्प डेस्क बनाने के साथ हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है, जो इस प्रकार है।

9414801400
8003101400
02992-252201
02992-255055

PM मोदी ने जताया दुख, की मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख की घोषणा


जैसलमेर बस अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौतों पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से कहा गया, ‘राजस्थान के जैसलमेर में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।


सीएम भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर जताई संवेदना


जैसलमेर बस अग्निकांड में 10 लोगों की मौत की खबर मिलने के बाद सीएम भजनलान ने भी एक्स अकाउंट पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा ‘जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है’। मिली जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल की भी जल्द ही जैसलमेर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Spread the love