उदयपुर में अम्बेडकर जयंती पर निकली रैली

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज उदयपुर में कई कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम कोर्ट चौराहा पर हुआ। इससे पहले शहर में निकली रैली में अंबेडकर के जीवन और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

उदयपुर शहर में कोर्ट चौराहा से रैली निकली जो अलग-अलग मार्गों से होकर वापस कोर्ट चौराहा स्थित अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। इसी प्रकार सविना सब सिटी सेंटर से एक रैली निकली जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कोर्ट चौराहा पहुंची।

कोर्ट चौराहा पर हुए कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया शामिल हुए। कटारिया ने कोर्ट चौराहा पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प प्रस्तुत कर उन्हें नमन किया। आयोजित हुए कार्यक्रम में राज्यपाल कटारिया ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में जो संघर्ष किया वह सबके सामने है। आज पूरा देश उनके दिखाए मार्ग पर चल रहा है। उनके बनाए संविधान से ही आज देश का लोकतंत्र मजबूत है।

Spread the love