युवती ने वकील के अश्लील वीडियो बनाकर 40 लाख मांगे, रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी, युवक-युवती गिरफ्तार

बाड़मेर. वकील को हनी-ट्रेप में फंसाकर 40 लाख रुपए मांगने वाले युवक और युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वकील का अश्लील वीडियो शेयर करने और रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी थी।

मामला बाड़मेर कोतवाली थाना इलाके शहर रॉय कॉलोनी रोड का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा किया है।

बाड़मेर कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया- बाड़मेर शहर निवासी एक पीड़ित ने थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि मैं पेशे से वकील हूं। पश्चिम बंगाल निवासी युवती प्रियंका शहर में किराए से रहती है। सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़ी थी।

वकील ने कहा कि उसने झांसा देकर मुझे कमरे पर बुलाया। वहां पर मेरा अश्लील वीडियो बना लिया। अब 40 लाख रुपए की डिमांड कर रही है। रुपए कमल सिहं नामक युवक को देने को कहा गया है। मैंने 50 हजार रुपए लड़की और युवक को दे दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

स्पा सेंटर में काम कर चुकी है युवती सीआई के अनुसार- पीड़ित ने बताया कि उसको रेप के झूठे मामले में फंसाने को लेकर परेशान किया जा रहा है। 40 लाख रुपए की डिमांड की जा रही है। जांच में पता चला कि आरोपी युवती प्रियंका पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। दिल्ली में भी रह चुकी है।

दिल्ली से बालोतरा आई, जहां एक स्पा सेंटर में काम करने लगी। इस दौरान बाड़मेर शहर में ही किराए का मकान लेकर रहने लगी। जबकि साथी युवक कमल सिंह लक्ष्मी नगर बाड़मेर का रहने वाला है, जो जिम में ट्रेनर का काम कर चुका है। दोनों ने जल्द अमीर बनने के लिए मिलकर साजिश रची थी।

पीड़ित का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल पुलिस ने बताया कि युवती ने पीड़ित का एक अश्लील वीडियो बनाया। 40 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। सौदा इनके बीच में कितने का हुआ, इसको लेकर जांच की जा रही है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दिए गए 50 हजार रुपए भी बरामद कर लिए है।

Spread the love