अजमेर में फूड सेफ्टी टीम ने 315 किलो घी पकड़ा:375 किलो नारियल बुरादा भी किया जब्त, सैंपल में गड़बड़ी आने पर होगी कार्रवाई

अजमेर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई जारी है। सीएमएचओ के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम ने शहर में दो जगहों पर कार्रवाई की।

टीम ने कम दामों में बेचे जा रहे मेवाड़ ब्रांड का 315 किलो घी सीज किया है, वहीं दूसरी जगह 375 किलो नारियल बुरादा जब्त किया है। टीम ने दोनों जगह से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

श्याम ट्रेडर्स पर दबिश दी

सीएमएचओ ज्योत्सना रंगा ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने पड़ाव स्थित संत कवाराम धर्मशाला के पीछे मैसर्स श्याम ट्रेडर्स पर दबिश दी गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेवाड़ ब्रांड का घी बरामद किया। जिसे बाजार के दामों से कम दामों में आम जनता को बेचने के लिए रखा हुआ था। लगभग 400 किलो से भी कम भाव में बेचा जा रहा था। जिसे मिलावट का अंदेशा होने पर टीम 315 किलो घी को सीज किया। इसके साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए।

नारियल बुरादा भी जब्त

सीएमएचओ रंगा ने बताया कि इसके साथ ही टीम की ओर से रॉयल ट्रेडर्स पर भी कार्रवाई की गई। यहां नारियल बुरादा का नमूना लेने के बाद 375 किलो नारियल बुरादे को भी जब्त किया गया। सीएमएचओ ने बताया कि दोनों की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love