पल पल राजस्थान

उदयपुर। सड़क पर लोगो को डरा धमकाने वाले हिस्ट्रीशीटर को सलूंबर जिले की जावर माइंस थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तोसिफ देवपुरा पलोदड़ा रोड पर नंगी तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले राजसमंद जिले के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी तोसिफ उर्फ क्रीम खान पुत्र मोहम्मद समी उल्ला निवासी होली मंगरा नाथद्वारा को गिरफ्तार किया है।
यह राजसमंद में हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने देवपुरा पलोदड़ा रोड से तलवार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो युवक लोगों को धमका रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। जिसे पुलिस ने पीछा करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से तलवार जब्त कर ली और इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई जारी है। डिप्टी चांदमल सिंगारिया के निर्देशन में सुदर्शन चक्र अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
