नीट-2026 में ऐसेंट करियर पॉइंट का उत्कृष्ट प्रदर्शन, हर्षिल गुप्ता ने ऑल इंडिया रेंकिग-22 वें स्थान के साथ देशभर में लहराया परचम

उदयपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 के परिणामों में ऐसेंट करियर पॉइंट ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के मेधावी छात्र हर्षिल गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक-22 प्राप्त कर न केवल संस्थान, बल्कि पूरे उदयपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
संस्थान के डायरेक्टर मनोज बिसारती ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन से शानदार परिणाम प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसेंट करियर पॉइंट का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसका परिणाम इस वर्ष की ऐतिहासिक सफलता के रूप में सामने आया है।
संस्थान के मैनेजर मंगला राम देवासी ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेकर चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।
इस वर्ष संस्थान के अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में मीत आहूजा (पिता- तरुण आहूजा) ने ऑल इंडिया रैंक- 142, सौरभ पाण्ड्या (पिता- नरेश पाण्ड्या) ने 279, गौरव (पिता- रणजीत कुमार) ने 326, नक्षत्र राज (पिता- बद्रीलाल) ने 415, हिया चम्पावत (पिता- श्रेणिक चम्पावत) ने 440, देशना जैन (पिता- गितेश जैन) ने 654, आयशा बानो (पिता- मोहम्मद यूनुस) ने 886, खुशी कुमारी (पिता- मनोज कुमार) ने 913, चिराग कटारा (पिता- राज कुमार) ने 1015, अनुज परमार (पिता- नैनमल परमार) ने 1116, अदिति जैन (पिता- चेतन प्रकाश जैन) ने 1558, हेमलता कुँवर चुंडावत (पिता- भेरू सिंह चौहान) ने 1704, नकुल पाटीदार (पिता- विनोद कुमार पाटीदार) एवं कुणाल शौर्य (पिता- पूरणमल) ने 1749, पंकज कुमार (पिता- मोडीलाल) ने 1851 तथा दिव्यांश तांतेर (पिता- सुनील तांतेर) ने 1867वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर संस्थान की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संस्थान परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसेंट करियर पॉइंट आने वाले वर्षों में भी उत्कृष्ट परिणामों की अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखेगा और प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाता रहेगा।

Spread the love