लिटिल चैंपियन 2026 तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 14 जून को

Oplus_16908288

उदयपुर। बालाजी तरणताल द्वारा बच्चों में तैराकी खेल के प्रति रुचि विकसित करने तथा नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “लिटिल चैंपियन 2026 तैराकी प्रतियोगिता” का आयोजन 14 जून 2026 (रविवार) को किया जाएगा।

बालाजी तरणताल की डायरेक्टर डॉ. ऋषिका सुखवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर शहर के विभिन्न तरणतालों, फतहसागर, पिछोला एवं अन्य जलाशयों में तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे एवं तैराक भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में फ्लोटर के साथ, किक बोर्ड के साथ तथा फ्री स्टाइल तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अंडर 6 वर्ष, 7 से 10 वर्ष, 11 से 14 वर्ष, 15 वर्ष से अधिक तथा सीनियर सिटीजन वर्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण सीनियर सिटीजन तैराकी रेस रहेगी। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं अभिभावक उपस्थित रहेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को 14 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से पूर्व बालाजी तरणताल पर पंजीकरण करवाना होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों एवं तैराकी प्रेमियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Spread the love