
उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में उस समय दहशत और कौतूहल का माहौल बन गया, जब जवास गांव के बेहद नजदीक पहाड़ियों में लेपर्ड का मूवमेंट दिखाई दिया। जंगल से सटे इलाके में दो लेपर्ड नजर आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
लोगों ने अपनी आंखों के सामने लेपर्ड की चहलकदमी देखी और पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। खेरवाड़ा कस्बे से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित जवास गांव का वीडियो सामने आया है।वीडियो में लोगों की आवाजाही देखकर एक लेपर्ड पहाड़ी के ऊपर तरफ भागता हुआ नजर आ रहा है। जबकि, दूसरे वीडियो में रात को दो लेपर्ड आराम करते हुए नजर आ रहे हैं। लेपर्ड का यह मूवमेंट वहां पास ही की आबादी क्षेत्र से लोगों ने देखा और वीडियो बना लिया।ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर अक्सर लेपर्ड का मूवमेंट रहता है, लेकिन इतने नजदीक का नजारा था। बताते है कि जवास रावला के पीछे स्थित पहाड़ी क्षेत्र में इन लेपर्ड का मूवमेंट रहता है।ग्रामीणों का कहना है कि पास ही नदी है वहां पर भी लेपर्ड पानी पीने के लिए आते रहते हैं। दो दिन पहले जब इन लेपर्ड को देखा तब वे पहाड़ी पर नीचे की तरफ आए हुए थे। ये लेपर्ड रात के समय भी देखे गए थे। इसके बाद वासप लेपर्ड नहीं दिखे।
बार-बार लेपर्ड की मौजूदगी सामने आने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग खासतौर पर बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
