छोटी कचरा संग्रहण गाड़ी का किया स्वागत

नसीराबाद। गोदाम मंडी मोहल्ले में झातला माता मंदिर के पास आज कैंटोमेंट बोर्ड द्वारा नई छोटी कचरा संग्रहण गाड़ी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोहल्लेवासियों ने कैंटोमेंट बोर्ड के सफाई कर्मचारियों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।
मोहल्लेवासी हरिश कृपलानी ने बताया कि सफाई अधीक्षक छोटे लाल, ग्यारसी लाल, महेश, बबलू, राहुल करोति एवं कचरा संग्रहण गाड़ी के चालक दयाल जी का स्वागत किया गया। साथ ही उन्होंने छावनी परिषद सीईओ डॉ. नीतिश गुप्ता का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
हरिश कृपलानी ने बताया कि गली संकरी होने के कारण पहले बड़ी कचरा गाड़ी अंदर नहीं आ पाती थी, जिससे सफाई में परेशानी होती थी। अब छोटी गाड़ी आने से घर-घर के पास कचरा संग्रहण संभव हो गया है। इस सुविधा से मोहल्लेवासियों में खुशी का माहौल है और सभी ने कैंटोमेंट बोर्ड का हृदय से धन्यवाद किया।

Spread the love