अजमेर में मयूर-स्कूल के स्टूडेंट से दो बार मारपीट-अश्लील हरकत;VIDEO:चाचा बोले-मोटी फीस दे रहे, सुरक्षा जरूरी; आरोपी छात्रों ने सोशल मीडिया पर धमकाया

अजमेर के मयूर स्कूल में पढ़ने वाले बिजनेसमैन के 17 साल के बेटे से उसके क्लासमेट ने दो बार मारपीट और अश्लील हरकत की थी। यह दावा पीड़ित स्टूडेंट के परिजन ने किया है। घटना के तीन वीडियो सामने आए हैं। इनमें आरोपी छात्र पीड़ित स्टूडेंट को पीटते नजर आ रहे हैं। उठक-बैठक करवाकर माफी भी मंगवा रहे हैं।

पीड़ित स्टूडेंट के परिवार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को सोशल मीडिया के जरिए धमकियां मिल रही हैं। इस मामले की सूचना दोनों थानों की पुलिस को भी दी गई है। परिजनों ने मामले में पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

स्टूडेंट के चाचा ने बताया कि अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज होने के बाद भी आरोपी छात्रों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा- भतीजे के साथ दो बार मारपीट हुई। अश्लील वीडियो बनाए गए। स्कूल में मोटी फीस दे रहे हैं। बच्चे की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।

आरोप है कि दो छात्रों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार रात करीब 12 बजे फोटो स्टोरी लगाकर पीड़ित स्टूडेंट को धमकी दी है। पीड़ित और सभी आरोपी 12वीं क्लास के स्टूडेंट हैं।

पीड़ित स्टूडेंट के चाचा ने कहा- 8 और 9 अक्टूबर को हुए घटनाक्रम को लेकर हमने सबसे पहले स्कूल प्रशासन से शिकायत की थी। लेकिन इसे छोटा-मोटा झगड़ा बताकर गंभीरता से नहीं लिया गया।

आरोपी छात्रों ने दो वीडियो वायरल किए। उन्होंने एक्शन-रिएक्शन टाइटल से रील बनाई थी। 16 अक्टूबर को मामले की रिपोर्ट अलवर गेट थाने में दर्ज कराने के बाद स्कूल प्रबंधन ने चारों आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया।

कितने दिन के लिए किया और कब सस्पेंड किया गया, इस बारे में लिखित जानकारी नहीं दी गई। घटना के समय दीपावली की छुट्टी थी। स्कूल ने सस्पेंड किया या आरोपी छात्र छुट्टियों पर थे?

Spread the love