टोंक-गंगानगर के बाद जोधपुर मेंं पकड़ी गई थाईलैंड की विदेशी युवतियां

जोधपुर । राजस्थान के जोधपुर शहर में पुलिस ने स्पा सेंटरो की आड़ में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन दिखाया। इस दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 युवक और युवतियों को पकड़ा है। इनमें विदेशी युवतियां भी शामिल है। इसके अलावा टोंक और श्रीगंगानगर की युवतियां इसमें पकड़ी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटरों पर खलबली मच गई। वहीं अन्य स्पा सेंटर संचालक कार्रवाई से डरकर भाग छूट गए। इधर, पुलिस गिरफ्तार किए गए दो संचालकों से पूछताछ करने में जुट गई है।
स्पा सेंटरों की आड़ मेें हो रही थी अनैतिक गतिविधियां
पुलिस ने बताया कि शहर के स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर एसीपी पश्चिम छवि शर्मा और सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने हाइड अवे और वन मोर स्पा सेंटर पर कार्रवाई की गई, जहां पुलिस ने मौके से 18 युवतियों और दो स्पा संचालकों को पकड़ा। इनमें 10 महिलाएं थाईलैंड, 6 टोंक की और 2 श्रीगंगानगर की बताई जा रही हैं। पुलिस सभी को थाने लाकर पूछताछ में जुट गई है।
पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटरों में मची खलबली
इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई में स्पा संचालक अनिल माहेश्वरी निवासी श्याम नगर, पाल रोड और रवि माली निवासी माता का थान को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अनिल माहेश्वरी का नाम पहले भी स्पा सेंटरों पर अनैतिक गतिविधियों के मामले में सामने आया था। इधर, पुलिस विदेशी महिलाओं के पासपोर्ट और दस्तावेजों की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य स्पा सेंटरों में खलबली मच गई। इसके चलते कई संचालक भाग छूटे।
