
मेरठ, मेरठ में अंजली ने अपने प्रेमी अजय के साथ मिलकर पति राहुल की हत्या कराई। अंजली सोशल मीडिया पर रील्स बनाती थी। उसके कुछ फॉलोअर राहुल को लेकर कमेंट करते थे कि ‘भाभीजी, जोड़ी जम नहीं रही’। इन कमेंट्स से अंजली आहत रहती थी और अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।
हत्या के बाद अब उसकी पुरानी रील्स पर वही फॉलोअर्स लिख रहे हैं कि ‘इस औरत ने इस बेचारे को मरवा दिया’। जो फॉलोअर्स पहले अंजली को लव साइन भेजकर कमेंट कर रहे थे। वही फॉलोअर्स अब उसे नेगेटिव कमेंट कर रहे हैं।
वारदात परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर गांव में हुई थी। प्रेमी अजय ने राहुल को तीन गोलियां मारी थीं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मैरिज एनिवर्सरी के 23 दिन पहले कराई हत्या
25 नवंबर को अंजली-राहुल की शादी की सालगिरह होने वाली थी। हर साल राहुल मैरिज एनिवर्सरी पर फैमिली को लेकर घूमने जाता। इस बार भी वो परिवार को मसूरी लेकर जाने वाला था। उससे पहले अंजली ने 2 नवंबर को उसका मर्डर करा दिया।
यानि एनिवर्सरी के 23 दिन पहले पति की हत्या कराई। अंजली-राहुल की अरेंज मैरिज हुई थी। किठौर छुछाई की रहने वाली अंजली की शादी राहुल से हुई थी। गांव से बिचौलिया जितेंद्र ने दोनों का रिश्ता कराया था। 25 नवंबर 2016 में दोनों की शादी हुई थी।
पोस्ट किया- एक अच्छी वाइफ बड़े नसीबों से मिलती है
राहुल अंजली की मोहब्बत में कुछ भी करने को तैयार था। उसने अपने सोशल मीडिया लिखा था कि एक अच्छी वाइफ बड़े नसीबों से मिलती है। मेरा नसीब अच्छा था जो मुझे तुम मिली। पत्नी के साथ राहुल जो वीडियो पोस्ट करता उसमें खुद को बड़ा खुशनसीब कहता था, कि मेरी पत्नी के मिलने से मुझे सबकुछ मिल गया। हालांकि राहुल की पोस्ट पर कमेंट बहुत कम आते थे।
