
भारत विकास परिषद पद्मिनी शाखा उदयपुर की संस्थापक अध्यक्ष डॉ शिल्पा पामेचा ने बताया कि छोटी दीपावली के उपलक्ष में सापेटिया आंगनवाड़ी पर छोटे बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी नागदा के साथ ही बच्चों के माता-पिता एवं संस्थान से उपाध्यक्ष प्रीति लुणदिया, कोषाध्यक्ष सोनिका चोरडिया, संगठन सेवा कार्य प्रमुख जया जैन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख विद्या भावसार मौजूद रहे सभी ने मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं करी एवं सदस्यों द्वारा आंगनबाड़ियों की दैनिक गतिविधि व कार्य प्रणाली एवं शिक्षक प्रणाली को देखा गया भविष्य में आंगनबाड़ी को समय-समय पर संस्था द्वारा सहयोग दिया जाता रहेगा।
