ट्रैकमैन से लूट-मारपीट की घटना पर नाराज हुए DRM:सिटी रेलवे स्टेशन पर गश्त बढ़ाने का दिया आदेश, बोले- कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे पहले

अजमेर मंडल के DRM राजू भूतड़ा बुधवार को उदयपुर दौरे पर रहे। उन्होंने उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अमृत संवाद कार्यक्रम के तहत अधिकारी और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान ट्रैक पर काम करने वाले ट्रैकमैन ने ड्यूटी के दौरान खुद की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने DRM को बताया कि उनके साथ आए दिन ट्रैक पर लूट व मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। RPF को इस संबंध में शिकायत दी थी लेकिन बदमाश नहीं पकड़े गए।

ट्रैकमैन भगवानलाल ने बताया- कुछ बदमाश उनके साथ मारपीट कर पर्स छीनकर ले गए। इस पर RPF इंचार्ज पर DRM बेहद नाराज हुए। उन्हें ट्रैक पर गश्त बढ़ाने के निर्देश देते हुए ऐसे बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने की हिदायत दी। वे बोले-कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरी है।

Spread the love