भींडर। नगर पालिका चुनाव को लेकर भींडर में मतदान जारी है। इसी बीच वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने परिवार सहित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने वार्ड नंबर 2 स्थित राजपूत ओड़ा पड़दा बूथ पर परिवार के साथ कतार में लगकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए शहरवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदाता नगर के विकास और जनहित में काम करने वाले योग्य प्रतिनिधियों का चुनाव करें।
प्रीति शक्तावत ने सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील भी की। भींडर में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है और मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर नगर की नई सरकार चुनने में भागीदारी निभा रहे हैं।
परिवार के साथ मतदान करने पहुंची प्रीति शक्तावत की तस्वीर भी चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बनी हुई है।
