नई दिल्ली। शराब के चर्चित ब्रांड Old Monk, McDowell’s No.1 और Bagpiper के कुछ उत्पादों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की कार्रवाई के बाद शराब उद्योग में हलचल तेज हो गई है। जांच में कुछ उत्पादों में ऐसे बाहरी फ्लेवर पाए गए, जो रम या व्हिस्की के प्राकृतिक स्वाद और खुशबू जैसी विशेषताएं पैदा करते हैं। FSSAI ने इसे मौजूदा मानकों के खिलाफ माना है।
FSSAI के मुताबिक, शराब का विशिष्ट स्वाद और खुशबू उसके कच्चे माल, fermentation, distillation और maturation जैसी प्रक्रियाओं से विकसित होनी चाहिए। जांच में कुछ उत्पादों में बाहरी artificial या nature-identical flavours मिलने की बात सामने आई, जिससे उनके प्राकृतिक स्वाद को दोहराने की कोशिश का आरोप है।
मामले में Old Monk की The Legend, Gold Reserve और XXX Matured Rum, McDowell’s No.1 Rum और Bagpiper Deluxe Whisky समेत कई उत्पादों की बिक्री पर कार्रवाई की गई है। FSSAI की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कार्रवाई कुछ खास उत्पादों और उत्पादन इकाइयों तक सीमित है, इसे पूरे ब्रांड पर प्रतिबंध नहीं माना जाना चाहिए।
सबसे ज्यादा चर्चा Old Monk XXX Rum के लेबल पर लिखे “7 Years Old Blended” दावे को लेकर है। FSSAI के जांच निष्कर्षों के अनुसार इस उत्पाद में मुख्य हिस्सा neutral यानी unaged spirit का था, जबकि matured rum spirit की मात्रा 5 प्रतिशत से कम बताई गई। नियमों के मुताबिक blended spirit की age claim मिश्रण में मौजूद सबसे कम उम्र वाले spirit के आधार पर होनी चाहिए।
इस मामले में Old Monk के निर्माता ने लेबल में बदलाव का प्रस्ताव भी दिया है, जिसमें “added flavour” को स्पष्ट रूप से दिखाने और “7 Years Old Blended” जैसे दावे को हटाने की बात सामने आई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिलहाल कंपनी को अंतरिम राहत देने से इनकार किया है और मामले की सुनवाई आगे बढ़ी है।
हालांकि FSSAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह मामला पूरे शराब उद्योग का प्रतिनिधित्व नहीं करता और कई निर्माता निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्पाद बना रहे हैं।
