Udaipur News: Panchwati Firing Case में बड़ा अपडेट, टूटी टांग लेकर Court पहुंचे आरोपी

उदयपुर। शहर के पंचवटी इलाके में दो दिन पहले होटल के बाहर हुई फायरिंग की घटना में आज बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में गिरफ्तार शादाब खान और मोहम्मद अरशद को पुलिस ने आज उदयपुर कोर्ट में पेश किया।

पेशी के दौरान दोनों आरोपी टूटी टांग के साथ खाकी के सहारे कोर्ट परिसर पहुंचे। इस दौरान मीडिया के सवालों पर आरोपियों ने पंचवटी में हुई फायरिंग की घटना को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

होटल के बाहर हुई फायरिंग के बाद से पंचवटी इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी। आज कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों के बयान ने मामले को लेकर चर्चाओं को और बढ़ा दिया है।

अब पुलिस जांच में फायरिंग की असल वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटना में शामिल अन्य लोगों को लेकर अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

Oplus_16908288
Spread the love