बेंगलुरु एयरपोर्ट में नमाज पढ़ने का VIDEO:BJP का सवाल- RSS परेड पर कर्नाटक सरकार को आपत्ति है, क्या इन्हें CM ने मंजूरी दी

बेंगलुरु के इंटरनेशनल कैम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर कुछ लोगों के नमाज पढ़ने का एक वीडियो सामने आया है। इस पर कर्नाटक में भाजपा ने आपत्ति जताई है। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता विजय प्रसाद ने X पर रविवार रात को वीडियो पोस्ट किया।

उन्होंने पूछा है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के अंदर इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है। क्या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे इससे सहमत हैं।

प्रसाद ने कहा, ‘क्या इन लोगों ने हाई सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट एरिया में नमाज पढ़ने के पहले परमिशन ली थी।’
RSS पथ संचलन पर सरकार की आपत्ति पर जताया एतराज

भाजपा ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन पर आपत्ति जताने और प्रतिबंधित इलाकों में ऐसी गतिविधियों पर आंखें मूंद लेने के लिए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की।

कर्नाटक भाजपा प्रवक्ता विजय प्रसाद ने कहा, ‘क्या इन लोगों ने हाई सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट में नमाज पढ़ने से पहले परमिशन ली थी? जब आरएसएस अधिकारियों से परमिशन लेने के बाद पथ संचलन (परेड) करता है तो सरकार आपत्ति क्यों करती है, लेकिन ऐसी गतिविधियों पर आंखें मूंद लेती है। क्या यह इतने संवेदनशील क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय नहीं है।’

Spread the love