उदयपुर में ऑर्गन डोनेशन की मिसाल, एक परिवार के फैसले से कई जिंदगियों को नई उम्मीद

उदयपुर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मानवता की एक ऐसी गौरवशाली गाथा लिखी गई, जिसने ‘अंगदान-महादान’ के संकल्प को जीवंत कर दिया।

बेगूं (चित्तौड़गढ़) निवासी कान सिंह नाथावत की मृत्यु के बाद उनके परिजनों ने जो साहस दिखाया, वह समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गया है। कान सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके अंग किसी अनजान व्यक्ति के शरीर में धड़ककर उसे नया जीवन दान देंगे। इलाज के दौरान हुए ब्रेन डेड, पत्नी ने कहा- ‘पुण्य से बड़ी कोई सेवा नहीं’ जानकारी के अनुसार, कान सिंह को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद गंभीर हालत में उदयपुर भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया और उन्हें ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया गया।

इस वज्रपात जैसी खबर के बीच डॉक्टरों ने जब परिवार को अंगदान के महत्व के बारे में बताया, तो शोक संतप्त परिवार ने मानवता को सर्वोपरि रखा। कान सिंह की पत्नी ने बेहद भावुक होकर कहा— “मेरे पति भले ही चले गए, लेकिन उनके अंगों से किसी की उजड़ती गृहस्थी बस जाए, तो इससे बड़ा पुण्य और कुछ नहीं होगा। हैदराबाद से पहुंची टीम, डबोक एयरपोर्ट तक बना ग्रीन कॉरिडोर जैसे ही परिवार ने सहमति दी, स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन सक्रिय हो गया।

जांच में कान सिंह के फेफड़े पूरी तरह स्वस्थ और ट्रांसप्लांट के योग्य पाए गए। अंगों को ले जाने के लिए हैदराबाद से विशेषज्ञों की एक टीम विशेष चार्टर प्लेन लेकर उदयपुर पहुंची। सर्जरी के बाद अंगों को सुरक्षित निकाला गया और फिर अस्पताल से डबोक एयरपोर्ट तक ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाकर उन्हें रवाना किया गया, ताकि बिना किसी देरी के समय रहते मरीज का ट्रांसप्लांट हो सके। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दी ससम्मान विदाई आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन माथुर ने नाथावत परिवार के इस महान निर्णय की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का अंगदान कम से कम 8 लोगों को नया जीवन दे सकता है। डॉ. माथुर ने डोनर परिवार का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की। अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने कान सिंह के पार्थिव देह को ससम्मान विदाई दी और उनके इस बलिदान को चिकित्सा जगत के लिए एक मील का पत्थर बताया।

Spread the love